Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में जलजमाव से निपटने को नया प्लान, 343 नालों की GIS मैपिंग

Summer Express, यमुनानगर | ट्विन सिटी यमुनानगर-जगाधरी में हर साल मानसून के दौरान होने वाले जलजमाव से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने इस बार व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत 343 नालों की जीआईएस मैपिंग कराई गई है और उनकी सफाई छह चरणों में करवाई जाएगी, ताकि पूरे साल नालों का रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।

नगर निगम के अनुसार, इस योजना में तीन बड़े और 340 छोटे नालों को शामिल किया गया है। बड़े नालों की कुल लंबाई करीब 25 किलोमीटर और छोटे नालों की लगभग 134 किलोमीटर है। इनकी सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस बार सफाई एजेंसी को भुगतान नालों से निकाली गई गाद और कचरे के वजन के आधार पर किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

अधिकारियों का कहना है कि पहले नालों की सफाई सीमित चरणों में होती थी, लेकिन अब इसे छह चरणों में पूरे साल चलाया जाएगा, ताकि मानसून के समय नाले ओवरफ्लो न हों। इसके साथ ही हर नाले की जीआईएस मैपिंग के जरिए सफाई कार्य की निगरानी भी आसान हो जाएगी।

हालांकि, कई स्थानों पर नालों के ऊपर निर्माण और अतिक्रमण होने के कारण सफाई कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। निगम प्रशासन का कहना है कि इन समस्याओं को भी चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।

हर साल समय पर सफाई न होने के कारण जगाधरी और यमुनानगर के कई इलाके जलभराव से प्रभावित होते रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस बार नई योजना के जरिए इन समस्याओं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि मानसून को देखते हुए इस बार विशेष रणनीति बनाई गई है और नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.