Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौर में भीषण हादसा: EV चार्जिंग के दौरान आग, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Summer Express , इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के बृजेश्वरी एनेक्स इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक घर में लगी भीषण आग में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में एक बच्चे सहित कई लोग अपनी जान गंवा बैठे, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्राथमिक जांच के अनुसार, घटना की शुरुआत घर के बाहर खड़ी एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) की चार्जिंग के दौरान हुए विस्फोट से हुई। चार्जिंग पॉइंट में धमाका होने के बाद आग तेजी से वाहन से होते हुए पूरे घर में फैल गई।

इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, घर के अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और ज्वलनशील रसायन रखे हुए थे। आग लगने के बाद इन सिलेंडरों में भी विस्फोट हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया और बचाव कार्य में भी मुश्किलें आईं।

बताया जा रहा है कि यह मकान मनोज पुगलिया का था, जो पॉलिमर कारोबार से जुड़े थे। घर में मौजूद रसायनों ने आग को और भड़काने का काम किया।

घटना के समय आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर बाहर निकलकर देखा तो घर आग की लपटों में घिरा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी और खुद भी पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी।

दमकल टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि आठ लोगों के शव बरामद किए गए।

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.