Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 19-21 मार्च तक मौसम अलर्ट : तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Summer express , हिसार | हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च के बीच प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसे देखते हुए छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। सिरसा में न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं हिसार में यह 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण तापमान में यह गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले पखवाड़े में भी पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय रहेंगे, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 18 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 19 से 21 मार्च के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल और पानीपत जिलों के लिए विशेष रूप से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को फिलहाल सिंचाई कार्य टालने, कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने या तिरपाल से ढकने की हिदायत दी गई है। साथ ही उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव भी मौसम साफ होने तक न करने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित नुकसान से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.