Summer Express नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कोल्लम सीट से डॉ. एन. प्रताप कुमार को चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि कोंगद से रेनू सुरेश को पार्टी ने टिकट दिया है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज गुरुवार, 19 मार्च को धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से एलडीएफ उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस साल केरल के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव होंगे।
केरल में 140 विधानसभा सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा, और सभी राज्यों में चुनाव परिणाम के साथ ही इसका रिजल्ट 4 मई को घोषित किया जाएगा। 2021 के चुनाव में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की थी, और इस बार मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन हैट्रिक जीत की कोशिश करेंगे। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और बीजेपी सत्ता पर कब्जा करने के लिए रणनीति बना रही हैं।