Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रभारी अधिकारियों ने समझी जनगणना-2027 की डिजिटल प्रक्रियाएं

हमीरपुर, अरविन्द -:हमीरपुर जिले में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह कार्यशाला जनगणना निदेशालय हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में हमीर भवन में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक स्तरों के अधिकारियों ने भाग लेकर डिजिटल जनगणना प्रक्रियाओं की गहन जानकारी हासिल की।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना चार्ज अधिकारियों के रूप में कार्यरत एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगर निगम हमीरपुर के अधिकारी तथा अन्य शहरी निकायों के प्रतिनिधि और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों को आगामी जनगणना की नई डिजिटल प्रणाली के अनुरूप तैयार करना था, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी ढंग से संचालित की जा सके।

कार्यशाला के दौरान सहायक निदेशक प्रियांशु तिवारी, नोडल अधिकारी अजय सोलंकी और हिमांशु यादव ने प्रतिभागियों को जनगणना-2027 से जुड़ी तीन प्रमुख डिजिटल प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई, बल्कि इन प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास भी करवाया गया, जिससे वे तकनीकी पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

प्रियांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी भरने के लिए स्व-प्रगणना पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिसमें जियो-टैगिंग की सुविधा भी होगी। यह एप ऑफलाइन मोड में भी काम करेगा, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी डेटा संग्रहण आसान होगा। साथ ही, सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से अधिकारी रियल टाइम में जनगणना की प्रगति पर नजर रख सकेंगे।उन्होंने आगे बताया कि हमीरपुर जिले में जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में 12 मई से 11 जून तक मकानों और भवनों की लिस्टिंग की जाएगी, जबकि 27 अप्रैल से 11 मई तक नागरिक स्वयं अपनी आवासीय जानकारी दर्ज कर सकेंगे। दूसरे चरण में फरवरी 2027 से जनसंख्या से संबंधित सामाजिक और आर्थिक आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से जुड़े लगभग 30 प्रश्नों के आधार पर 34 प्रकार की जानकारियां एकत्र की जाएंगी, जिन्हें अंतिम रूप देने से पहले संबंधित प्रगणक द्वारा सत्यापित करना अनिवार्य होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.