Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में जल जीवन मिशन-2 लागू, 3000 करोड़ से ग्रामीण जल आपूर्ति सुधारेगी

Summer express,चंडीगढ़। हरियाणा में जल जीवन मिशन के दूसरे चरण को लागू करने के लिए को केंद्र और राज्य सरकार के बीच वर्चुअल माध्यम से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में भाग लिया।

हरियाणा सरकार की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल यादव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल जीवन मिशन-2.0 केवल जल आपूर्ति तक सीमित नहीं रहेगा। इसका ध्यान जल की गुणवत्ता, स्थिरता और दीर्घकालिक प्रबंधन पर केंद्रित होगा। इस चरण में जल भंडारण टैंकों का आधुनिकीकरण, शेष ग्रामीण परिवारों को पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति से जोड़ना और नूंह, पलवल व महेंद्रगढ़ जैसे जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में विशेष परियोजनाओं का क्रियान्वयन शामिल होगा। इस पर कुल लगभग तीन हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि मिशन के पहले चरण में हरियाणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की। वर्ष 2019 में केवल 58 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों के पास नल कनेक्शन था, लेकिन सरकार के सतत प्रयासों से अप्रैल 2022 तक शत-प्रतिशत कवरेज हासिल किया गया और राज्य देश में अग्रणी बन गया।

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले चरण में हासिल शत-प्रतिशत लक्ष्य उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने जल जीवन मिशन–2 के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी राज्यों के साथ समन्वय और समझौते की आवश्यकता पर जोर दिया और इस दिशा में नियमित बैठकें आयोजित करने की बात कही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.