Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: साइबर ठगी मामले में आरोपी पूनम की जमानत याचिका खारिज

Summer express,बादशाहपुर । अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत सहगल की अदालत ने साइबर ठगी के संगठित मामले में आरोपी महिला पूनम की जमानत याचिका खारिज कर दी। यह ठगी गुरुग्राम की सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ. अनीता से हुई थी, जिसमें आरोपी ने उनके बैंक खातों से करीब 3.03 करोड़ रुपये ठगी के जरिए हड़प लिए।

अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। पीड़िता को जनवरी 2025 में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई अधिकारियों का दिखावा करके डराया-धमकाया और मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर भारी रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई।

जांच में खुलासा हुआ कि 8 जनवरी को 62 लाख, 10 जनवरी को 63 लाख, 16 जनवरी को 75 लाख, 21 जनवरी को 58 लाख और 24 जनवरी को 45 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में भेजे गए। कुल ठगी की राशि 3.03 करोड़ रुपये से अधिक थी। आरोपी पूनम ने अपने खाते का इस्तेमाल रकम को आगे ट्रांसफर करने में किया, जिससे उसकी संलिप्तता स्पष्ट हुई।

अदालत ने इस मामले को संगठित साइबर अपराध करार देते हुए कहा कि अपराधियों ने लेन-देन को छुपाने के लिए कई स्तर बनाए थे। बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर न्यायालय ने आरोपी को जमानत देने से इनकार किया।

पुलिस ने बताया कि पूनम इस गिरोह की दूसरी परत की खाताधारक थी, और इस गिरोह में कई अन्य लोग शामिल हैं, जो पैसों को विभिन्न खातों के माध्यम से घुमाकर ट्रैक करना मुश्किल बनाते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.