Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल प्रदेश: पारिवारिक कलह में दादा ने पोते पर किया फायर, हालत गंभीर

Summer express,शिमला | पारिवारिक विवाद के दौरान एक दादा ने अपने 22 वर्षीय पोते उमेश कुमार पर बंदूक से गोली चला दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर स्थित एम्स में रेफर कर दिया गया। घटना रिंज गांव की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भादरू राम अपने घर में अकेले मौजूद थे, जबकि अन्य परिवार के सदस्य काम में व्यस्त थे। अचानक फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और भादरू राम के हाथ से बंदूक छीनकर सुरक्षित स्थान पर फेंक दी।

घायल उमेश कुमार को पहले नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर एम्स रेफर किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की और सबूत इकट्ठा किए। आरोपी भादरू राम के पास बंदूक वैध रूप से थी, जिसका लाइसेंस वर्ष 2004 में जारी हुआ था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पारिवारिक कलह के चलते हुई है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.