Facebook-f Youtube X-twitter

राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा कांग्रेस में बढ़ी अंतर्कलह, राहुल गांधी सख्त

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा में हाल ही में संपन्न राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह बढ़ गया है। चुनाव में पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग और चार विधायकों के वोट रद्द होने के बाद पार्टी में गुटबाजी साफ नजर आने लगी है। इस दौरान राहुल गांधी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिन विधायकों के कारण कांग्रेस के वोट प्रभावित हुए, उन पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

चुनाव में कांग्रेस ने कर्मवीर बौद्ध को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें पार्टी के 37 विधायकों में से केवल 28 का समर्थन मिला। पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और चार वोट रद्द हो गए। इससे नौ वोट प्रभावित हुए, जिसने कांग्रेस की जीत मुश्किल से सुनिश्चित की।

इस पूरे घटनाक्रम में गुटबाजी भी उभर कर सामने आई। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा का सिलसिला जारी है। चुनाव से पहले उन्होंने विधायकों को क्रॉस वोटिंग से बचने की नसीहत दी थी और चेतावनी भी दी थी कि ऐसा होने पर उन विधायकों की सियासी भविष्य को जोखिम होगा।

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दावा किया कि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के संपर्क में 12 कांग्रेस विधायक थे। कांग्रेस के नौ प्रभावित वोटों ने इस दावे की पुष्टि करती प्रतीत होती है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यदि गुटबाजी इसी तरह जारी रही तो राहुल गांधी बृजेंद्र सिंह को पार्टी का प्रमुख चेहरा बनाने पर विचार कर सकते हैं। फिलहाल, कांग्रेस के भीतर हुड्डा और सैलजा गुटों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और मतभेद जारी हैं।

इस स्थिति ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्यसभा चुनाव के परिणामों ने हरियाणा कांग्रेस में सियासी असंतुलन और नेतृत्व के भविष्य को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.