Facebook-f Youtube X-twitter

सीएम से नहीं मिली राहत, पैरा वर्कर परिवारों सहित करेंगे शिमला कूच

Summer Express, राहुल चावला , धर्मशाला |  जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा वर्कर वेतन और पॉलिसी की कमी से लंबे समय से निराश हैं। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट में इस वर्ग के वेतन में केवल 500 रुपये की नाममात्र वृद्धि की गई है, जबकि पिछले वर्ष की घोषित बढ़ोतरी का एरियर अभी तक नहीं दिया गया।

पैरा वर्कर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अंकुश ने बताया कि पैरा वर्कर, पैरा फीटर और मल्टीपर्पज वर्कर ईमानदारी से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार इस वर्ग को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय पैरा वर्कर द्वारा किए गए कार्यों की न्यूज कटिंग डिप्टी सीएम और जल शक्ति विभाग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री अपने सोशल मीडिया पर साझा करते रहे, फिर भी बजट में उन्हें कोई सम्मानजनक लाभ नहीं मिला।

अंकुश ने चेतावनी दी कि पैरा वर्कर अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रदेश भर से परिवारों सहित शिमला कूच करेंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। आंदोलन की राह पर जाने से पहले एक बार मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांगें फिर से रखी जाएंगी। यदि सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई करती है, तो उनका धन्यवाद किया जाएगा, अन्यथा व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।

इस ऐलान से प्रदेश में पैरा वर्कर वर्ग की नाराजगी स्पष्ट हो गई है और सरकार पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.