Facebook-f Youtube X-twitter

यमुनानगर जेल में  कैदी बना रहे फर्नीचर, फ्लिपकार्ट पर जल्द बिक्री

Summer express,यमुनानगर  | यमुनानगर जिला जेल में बंद कैदी अब न केवल अपने समय का सदुपयोग कर रहे हैं, बल्कि जेल की उत्पादक फैक्ट्री में बने सोफा, कुर्सी और बेड जैसी फर्नीचर आइटम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर बेचने की तैयारी भी चल रही है। जेल प्रशासन ने इसके लिए ई-कॉमर्स कंपनी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जेल की आमदनी में वृद्धि होगी और उत्पाद आम जनता तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

जेल में तैयार किए जाने वाले फर्नीचर में सिंगल और डबल बेड, सोफा सेट, टेबल, कुर्सी और महाराजा कुर्सियां शामिल हैं। यह सभी फर्नीचर शुद्ध शीशम की लकड़ी से बनाए जाते हैं, जिनकी मजबूती सामान्य बाजार में बिकने वाले उत्पादों से कहीं अधिक मानी जाती है। यही कारण है कि कोर्ट परिसर, सरकारी कार्यालय, विश्वविद्यालय और स्कूलों में भी यह फर्नीचर खरीदा जाता है।

फर्नीचर के अलावा जेल में एलोवेरा जूस, आंवला कैंडी, गुलाब जल और अन्य जैविक उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष जेल प्रशासन ने लगभग 56 लाख रुपये के उत्पाद बेचे, जिनमें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में 15 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री भी शामिल रही।

जेल की फैक्ट्री में वर्तमान में 110 कैदी उत्पाद बनाने में सक्रिय हैं। इनमें अधिकतर कैदी स्वयं फर्नीचर का काम जानते हैं और अपनी इच्छा से काम कर रहे हैं। यमुनानगर जेल में कुल 1,150 कैदी बंद हैं, जिनमें करीब 50 महिला कैदी भी शामिल हैं। यहाँ हार्डकोर अपराधियों के साथ जम्मू-कश्मीर के आतंकियों को भी रखा गया है, जिनकी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ का विशेष पहरा रहता है।

जेल के एसपी सतेंद्र सिंह ने बताया कि फ्लिपकार्ट पर उत्पाद उपलब्ध होने से आम जनता को सुविधा होगी और जेल की उत्पादन क्षमता का अधिकतम लाभ उठाया जा सकेगा। ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के बाद उत्पाद की पहुंच पूरे देश में होगी और जेल प्रशासन की आमदनी भी बढ़ेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.