Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में गैस संकट गहराया : कालाबाजारी पर छापेमारी तेज, होम डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश

Summer express, हिसार | हरियाणा में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में आई बाधा के कारण घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर पर कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने का सीधा असर घरेलू गैस वितरण पर पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जबकि कालाबाजारी की शिकायतें भी तेजी से बढ़ी हैं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने प्रदेशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान शुरू किया है। विभिन्न जिलों में अवैध रूप से जमा किए गए कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं। कैथल में छापेमारी के दौरान 16 सिलेंडर बरामद किए गए, जबकि करनाल के नीलोखेड़ी में 8 और जींद में 10 सिलेंडर पकड़े गए हैं। अंबाला में अब तक 117 स्थानों पर कार्रवाई कर 90 सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

कुरुक्षेत्र और सिरसा जैसे जिलों में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में 8 से 10 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर मैसेज मिलने के बावजूद डिलीवरी नहीं हो रही। करनाल में एडवांस बुकिंग के बावजूद 20 से 25 दिन बाद सिलेंडर मिल रहा है।

फतेहाबाद में स्थिति सबसे गंभीर बताई जा रही है, जहां गैस की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है और सिलेंडर 150 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इसका असर छोटे सिलेंडरों और होटल-ढाबा व्यवसाय पर भी पड़ा है।

वहीं, झज्जर और रोहतक में शहरी क्षेत्रों में दबाव अधिक है, जबकि ग्रामीण इलाकों में स्थिति कुछ हद तक सामान्य बताई जा रही है। यमुनानगर, भिवानी और अंबाला में भी एजेंसियों पर भीड़ बनी हुई है और होम डिलीवरी में देरी हो रही है।

सरकार ने हालात को देखते हुए गैस की होम डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को राहत कब मिलेगी, यह अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.