Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई में 7 हजार बरामद

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग, नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी के अनुसार, इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

मामले में शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने आरोप लगाया था कि उसकी भूमि को चकबंदी रिकॉर्ड में दर्ज करने के एवज में पटवारी ने पहले 3,000 रुपये रिश्वत ली और बाद में 7,000 रुपये की अतिरिक्त मांग कर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने रिश्वत की राशि पटवार घर के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दी थी। बाद में उसकी निशानदेही पर 7,000 रुपये की राशि बरामद कर ली गई।

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.