Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांसद सैलजा ने महंगाई और गैस संकट पर तुरंत कार्रवाई की मांग की

Summer express,सिरसा। कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने केंद्र और राज्य सरकारों की मौजूदा नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि देश की आम जनता पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और खाद जैसी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो रही हैं।

सैलजा ने कहा कि इस संकट के समय सरकार को न केवल संतुलित और दूरदर्शी विदेश नीति अपनानी चाहिए, बल्कि घरेलू स्तर पर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भी ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे। हरियाणा में रसोई गैस की कमी गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है, जबकि कालाबाजारी और आपूर्ति में गड़बड़ी से आम लोग और व्यवसाय दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

सांसद सैलजा ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई बाधित होने से होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और गैस आधारित छोटे-बड़े व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सिलिंडर बुकिंग और डिलीवरी में देरी ने कालाबाजारी को भी बढ़ावा दिया है।

उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल मांग की कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही हरियाणा सरकार को निर्देशित किया कि वह कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति तुरंत प्रभाव से शुरू करे और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए। सांसद ने कहा कि सामाजिक समारोहों और शादी-विवाह के लिए सिलिंडर की कमी से आम परिवारों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सैलजा ने दोनों सरकारों से अपील की कि वे आम जनता और व्यवसायों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को कम करने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाएँ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.