Summer express,संजू , शिमला | हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 62 साल के हो चुके हैं। आज 63वें साल में प्रवेश करने पर उनका जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सरकारी आवास ओक ओवर में सुबह से ही बधाई देने के लिए समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। कैबिनेट मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने ओक ओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी।
इस दौरान प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से सुक्खू समर्थक मुख्यमंत्री को बधाई देने शिमला पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में केक काटा। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके समर्थकों ने ओक ओवर में नाटी भी डाली। इससे पहले सचिवालय कर्मियों द्वारा आयोजित मैराथन में भी मुख्यमंत्री ने भाग लेकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आर्थिक समृद्धि हो चुकी है। चार माह में हिमाचल प्रदेश की स्थिति में सुधार होगा। सरकार ने जो बजट पेश किया है वह हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर साबित होगा। बजट में सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, उन्हें भी संघर्षों से लड़ना अच्छा लगता है।