Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

12 विभागों पर 10.70 करोड़ रुपये बकाया, करनाल नगर निगम ने दिए सख्त निर्देश

Summer Express,करनाल | करनाल नगर निगम ने सरकारी विभागों से लंबित प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली में तेजी लाने का आदेश दिया है। निगम के अनुसार, अब तक लगभग 29 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हो चुका है, लेकिन राज्य सरकार के 12 विभागों पर 10.70 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि अभी भी बाकी है। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी बकाया राशि 31 मार्च तक जमा करवाई जाए।

बैठक में आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम ने पहले भी कई बार नोटिस और पत्र भेजे, लेकिन विभागों ने बकाया राशि जमा नहीं करवाई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भुगतान समय पर नहीं हुआ, तो संबंधित विभागों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नए वित्तीय वर्ष में बकाया राशि जमा न होने पर ब्याज सहित भुगतान करना पड़ेगा, जिससे विभागों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा।

बैठक में विभागवार बकाया राशि का भी विवरण प्रस्तुत किया गया। इसमें सबसे अधिक बकाया सिंचाई विभाग पर 3.91 करोड़ रुपये है। इसके अलावा हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड पर 1.95 करोड़ रुपये, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) पर 89.59 लाख रुपये, वन विभाग पर 81.99 लाख रुपये, जन स्वास्थ्य विभाग पर 83.20 लाख रुपये, जिला न्यायालय पर 57.58 लाख रुपये, खेल विभाग पर 77.53 लाख रुपये, बीएसएनएल पर 53.48 लाख रुपये, जिला परिषद पर 20.95 लाख रुपये, यूएचबीवीएन पर 7.08 लाख रुपये, एचएसवीपी पर 7.63 लाख रुपये तथा सीटीएम/डीसी कार्यालय पर 3.74 लाख रुपये लंबित हैं।

नगर निगम ने अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझने और समय पर सभी बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए। निगम प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी सरकारी विभाग अपनी देनदारी समय पर पूरी करें और भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद या आर्थिक बोझ से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.