Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों से बचें: सीएम नायब सैनी

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के साथ कई दौर की बैठकों में अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राज्य में आपूर्ति की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है और इसमें कोई गिरावट नहीं आई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक भंडारण से बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सैनी ने कहा कि संकट जैसी परिस्थितियों में भी विपक्ष राजनीति करने से बाज नहीं आता, जबकि ऐसे समय में सभी को मिलकर एकजुट रहने की आवश्यकता होती है।

उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा में कुल 4032 सरकारी पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां से प्रतिदिन लगभग 4 हजार किलोलीटर पेट्रोल और 12 हजार किलोलीटर डीजल की आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए फील्ड अधिकारियों की तैनाती भी की गई है।

सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आमजन को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.