Facebook-f Youtube X-twitter

झज्जर के गोरिया गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, शव बरामद

Summer express,झज्जर। जिले के गांव गोरिया में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 50 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का खून से सना शव उसके घर के पास गली में पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान हवा सिंह पुत्र हीरालाल के रूप में हुई है, जो अविवाहित थे और अपने छोटे भाई सोमबीर के साथ रहते थे। घटना की जानकारी तब मिली जब उनके भतीजे अंकित को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर शव गली में पड़े होने की सूचना दी।

परिजनों के अनुसार, हवा सिंह और उनके भाई को शराब पीने की आदत थी। हालांकि,  आखिर ऐसा क्या हुआ कि यह वारदात हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है और यह जांच का विषय बना हुआ है। बता दें कि मृतक का भाई सोमबीर दिव्यांग है और एक हादसे में उसके दोनों पैर कट चुके हैं।

घटना की सूचना मिलते ही साल्हावास थाना प्रभारी ऋषिपाल, सीआईए प्रभारी कर्मबीर और स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेज दिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.