Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा का बड़ा एलान, 15 अगस्त को जींद में महापंचायत

Summer Express,सिरसा |  हरियाणा किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा ने चंडीगढ़ में आयोजित सेमिनार में किसानों और मजदूरों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की और आगामी रणनीतियों का ऐलान किया। इस दौरान फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, एमएसपी गारंटी, किसानों की कर्ज माफी और बिजली संशोधन बिल 2025 सहित अन्य कानूनों को रद्द करवाने की मांगों पर जोर दिया गया।

सेमिनार में हरियाणा के विभिन्न जिलों से किसान और मजदूर शामिल हुए। प्रोफेसर मनजीत सिंह ने किसानों को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के संभावित प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यह समझौता किस प्रकार देश की खेती और किसान हितों को प्रभावित कर सकता है।

मोर्चा ने यह भी घोषणा की कि जुलाई महीने में हरियाणा भर में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसानों और मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को जींद में एक बड़ा किसान-मजदूर सम्मेलन (महापंचायत) आयोजित किया जाएगा, जिसमें एमएसपी गारंटी, कर्ज माफी और किसानों-मजदूरों से जुड़ी अन्य मांगों पर व्यापक चर्चा होगी।

इसके अतिरिक्त, मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगा, जिसमें अमेरिका के साथ होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को रद्द करने और किसानों-मजदूरों के हित में अन्य कानूनी प्रावधान शामिल किए जाएंगे।

इस अवसर पर मोर्चा के नेता मनदीप सिंह नथवान, लखविंदर सिंह औलख, अमरजीत सिंह मोहड़ी, जगदीप सिंह औलख, प्रिंस वैड़च, सतीश चेयरमैन, दलबीर सिंह और अमृत सिंह बुग्गा मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कलीयुगी बेटे-बहू ने जानलेवा हमला कर पिता को किया लहूलुहान, दोनों फरार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के लड़भड़ोल में कलियुगी बेटे और बहू ने पिता पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया है। पिता को गंभीर हालत में जोंगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बेटा-बहू दोनो फरार हो गए हैं। घटना लडभड़ोल...

महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर हमलावर भाजपा, जितेंद्र सिंह बोले– “परिसीमन बहाना, असली विरोध सामने आया”

Summer express/ शिमला , संजू-:शिमला में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच भाजपा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विपक्ष को घेरा और महिला आरक्षण...

करनाल में युवक की हत्या के बाद उबाल, गोंदर गांव में हाईवे जाम;गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार

Summer express/करनाल -:हरियाणा के करनाल जिले के गोंदर गांव में 25 वर्षीय युवक सूरज की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर करनाल-कैथल हाईवे को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम गुरुद्वारे के सामने लगाया गया, जहां...

NH-154A की बदहाल हालत पर गरजी भाजपा, भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की अगुवाई में चक्का जाम

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी अब जमीनी स्तर पर सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग 154A की खराब हालत को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा...

रविवार को श्री नैना देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण लगभग 30 हजार भक्तों ने माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के कपाट सुबह करीब 4 बजे ही खोल दिए गए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.