Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रॉस वोटिंग विवाद: हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायकों पर निष्कासन की तलवार

Summer Express,चंडीगढ़ | हरियाणा कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोपों को लेकर अंदरूनी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी अब अपने पांच विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है और इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। इस पूरे मामले पर 30 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में संबंधित विधायकों के भविष्य को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

पार्टी की अनुशासन समिति ने क्रॉस वोटिंग के आरोपों के चलते सभी पांच विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इनमें नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, साढ़ौरा से विधायक रेनू बाला और रतिया से विधायक जरनैल सिंह ने अपने जवाब में दावा किया है कि उन्होंने पार्टी लाइन के अनुसार ही मतदान किया है। हालांकि, उनके जवाब से पार्टी नेतृत्व पूरी तरह संतुष्ट नहीं बताया जा रहा है। वहीं पुन्हाना से विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन से विधायक मोहम्मद इसराइल ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है, जिसे पार्टी के भीतर गंभीर अनुशासनहीनता और असंतोष के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

इस घटनाक्रम के बीच इस्तीफे को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, खासकर शैली चौधरी और मोहम्मद इलियास के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये विधायक अपनी सीट छोड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराए जाएंगे, जिससे राजनीतिक समीकरणों में बदलाव देखने को मिल सकता है। कांग्रेस इन सीटों पर नए और भरोसेमंद चेहरों को मौका देने पर विचार कर सकती है, जबकि अन्य राजनीतिक दल, खासकर भारतीय जनता पार्टी, इन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति बना सकते हैं।

अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली स्थित पार्टी हाईकमान को सौंप दी है, जिसमें दो विधायकों द्वारा नोटिस का जवाब न देने को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है और कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट के आधार पर पार्टी नेतृत्व सख्त कदम उठा सकता है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर किसी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है। यदि इन पांचों विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया जाता है तो उनके सामने विकल्प सीमित रह जाएंगे और उन्हें निर्दलीय के रूप में काम करना पड़ सकता है या किसी अन्य राजनीतिक दल का दामन थामना पड़ सकता है, हालांकि दल-बदल कानून के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी खतरा बना रहेगा, ऐसे में उनका अगला कदम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.