Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने दो मेडिकल छात्राओं को टक्कर मारी, दोनों घायल

Summer express,हमीरपुर  | हमीरपुर जिले के नादौन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने दो मेडिकल छात्राओं को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा कनिका (21), निवासी गांव कुसान ब्राह्मणां, जिला ऊना, अपनी सहपाठी स्वास्तिका, निवासी तहसील आनी, जिला कुल्लू के साथ रॉयल गर्ल्स हॉस्टल के पास नादौन रोड पर खड़ी थीं। दोनों छात्राएं उस समय ऑनलाइन फूड डिलीवरी का इंतजार कर रही थीं।

इसी दौरान नादौन की ओर से आ रहे एक एलपी ट्रक (HP64A-1065) ने तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी दोनों छात्राओं को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्राएं घायल हो गईं। मौके पर मौजूद एक अज्ञात कार चालक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तुरंत हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की पहचान योगराज, निवासी सकस्वाण, डाकघर समराहन, तहसील कोटली, जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस थाना सदर हमीरपुर ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...

फतेहाबाद में 1.442 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

summer express, फतेहाबाद। बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो 442 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के गांव श्रीपुर बासा निवासी मिथिलेश सिंह के रूप में हुई है। वह फिलहाल फतेहाबाद के सिरसा रोड क्षेत्र...

ऊना एंटी-चिट्टा वॉकथन में बिगड़ी बच्चों की तबीयत, डिहाइड्रेशन से करीब 20 स्कूली बच्चे अस्पताल में भर्ती

Summer express/ऊना,राकेश-:ऊना में हिमाचल सरकार की ओर से आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथन रैली के दौरान करीब 20 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के साथ कुछ अध्यापिकाओं को भी डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे सुबह करीब 8 बजे से ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.