Facebook-f Youtube X-twitter

लुधियाना: NHAI ने टोल दरों में बढ़ोतरी लागू की, नकद भुगतान पूरी तरह बंद

Summer express, लुधियाना। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के टोल प्लाजाओं पर टोल शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से प्रभावी हो गई है। इसी क्रम में लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू कर दी गई हैं।

टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार, अब सभी वाहन चालकों के लिए डिजिटल भुगतान को अनिवार्य कर दिया गया है और नकद (कैश) में टोल लेने की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर विपिन राय ने जानकारी दी कि नए दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी वाहन चालक से कैश में टोल शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन वाहनों में फास्टैग नहीं होगा, उनसे दोगुना टोल वसूला जाएगा। हालांकि, यदि कोई चालक यूपीआई (UPI) के माध्यम से भुगतान करता है, तो उससे सामान्य टोल दर ही ली जाएगी। वहीं, जिन वाहनों में न तो फास्टैग है और न ही यूपीआई से भुगतान किया जाता है, उनसे निर्धारित शुल्क का दोगुना टोल लिया जाएगा।

यह व्यवस्था 1 अप्रैल की रात से देशभर के सभी टोल प्लाजाओं पर लागू कर दी गई है। NHAI का उद्देश्य टोल कलेक्शन को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाना है, जिससे यात्रियों को भी सुविधा मिल सके और समय की बचत हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.