फतेहगढ़ साहिब में महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

Summer express , फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव भद्दलथूआ में दो बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। जहां प्रारंभिक रूप से इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका की पहचान रूपिंदर कौर (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूपिंदर कौर की शादी लगभग 14 साल पहले भद्दलथूआ गांव में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई।

मायके पक्ष का आरोप है कि रूपिंदर कौर को लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार समझौते और बातचीत के प्रयास भी किए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि लगातार हो रही प्रताड़ना के चलते ही उसकी हत्या की गई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मृतका का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और न्याय सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

घटना की सूचना मिलने पर थाना अमलोह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से जुड़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.