Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब भाजपा दफ्तर के बाहर धमाके मामले में बम फेंकने और वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Summer Express,जालंधर। पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी ने बम फेंका था जबकि दूसरे ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोरिंडा निवासी अमनप्रीत सिंह और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि अमनप्रीत सिंह ने भाजपा कार्यालय के बाहर बम फेंका, जबकि गुरतेज सिंह ने घटना का वीडियो बनाया और उसे साझा किया।

इससे पहले पुलिस इस मामले में पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनके पास से हैंड ग्रेनेड, .30 बोर जिगाना पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इन गिरफ्तारियों से मामले की परतें खुलने लगी हैं और एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह पूरा मॉड्यूल विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसके तार पुर्तगाल और जर्मनी में बैठे लोगों से जुड़े हैं और इस नेटवर्क को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का समर्थन प्राप्त था।

अधिकारियों के मुताबिक, यह एक संगठित गिरोह था, जिसमें कई स्तरों पर कट-आउट और सब-मॉड्यूल के जरिए हमले की योजना बनाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि हथियारों और विस्फोटक सामग्री की सप्लाई एक चैन के माध्यम से विभिन्न लोगों तक पहुंचाई गई।

एआईजी एसएसओसी दीपक पारिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने हथियारों और विस्फोटक सामग्री की खेप आगे पहुंचाई थी, जो विभिन्न माध्यमों से मुख्य आरोपियों तक पहुंची। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने एसएसओसी थाना एसएएस नगर में मामला दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.