Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैग रिपोर्ट पर सियासी घमासान: वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर सरकार घिरी

बिलासपुर,सुभाष -; रणधीर शर्मा ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। बिलासपुर के सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वित्तीय प्रबंधन में विफल रही है और राज्य की आर्थिक हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।

उन्होंने हाल ही में आई कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इसमें कई वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 438 करोड़ रुपये बिना किसी बजटीय प्रावधान के खर्च किए गए, जो वित्तीय अनुशासन की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार आय और व्यय के बीच संतुलन बनाने में असफल रही है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।इसके अलावा, उन्होंने आपदा राहत के लिए केंद्र और अन्य स्रोतों से प्राप्त धन के उपयोग पर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि रिपोर्ट में इस संबंध में भी गंभीर टिप्पणियां दर्ज हैं, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने एक ही साल में 13 बार कर्ज लिया और कुल कर्ज बढ़कर करीब 1.08 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उनके अनुसार, यह स्थिति भविष्य में आर्थिक संकट का संकेत हो सकती है.उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विकास कार्य ठप पड़े हैं और कई फैसले असंवैधानिक नजर आते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधार नहीं किए गए, तो प्रदेश को गंभीर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

i

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.