Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एअर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में इजाफा

Summer express,नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते जेट फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिसका सीधा असर अब हवाई यात्रा पर पड़ने लगा है। देश की प्रमुख एयरलाइन एअर इंडिया ने बढ़ती लागत को देखते हुए अपने फ्यूल सरचार्ज में संशोधन किया है, जिससे हवाई टिकटों के दाम बढ़ना तय माना जा रहा है।

नई व्यवस्था के तहत घरेलू उड़ानों के किराए में 299 रुपये से लेकर 899 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकट 2,200 रुपये से लेकर 26,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे। यह बदलाव यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालेगा।

एअर इंडिया के अनुसार, संशोधित दरें 8 अप्रैल से अधिकांश रूट्स पर लागू हो जाएंगी। वहीं, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े रूट्स पर नया सरचार्ज 10 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संतुलित दृष्टिकोण के तहत घरेलू एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी को 25 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है।

घरेलू उड़ानों के लिए एअर इंडिया ने अब दूरी-आधारित ग्रिड सिस्टम लागू किया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कीमतों में अधिक बदलाव किया गया है, क्योंकि इन पर फ्यूल कीमतों की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।

हालांकि एयरलाइन का कहना है कि यह बढ़ा हुआ सरचार्ज जेट फ्यूल की पूरी बढ़ोतरी को कवर नहीं करता है और कंपनी खुद भी लागत का एक हिस्सा वहन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, हाल के सप्ताहों में जेट फ्यूल की वैश्विक कीमतों में लगभग 100 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे एयरलाइंस पर लागत का दबाव काफी बढ़ गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.