Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रॉपर्टी किराए के बहाने महिला से 2 करोड़ से अधिक की ठगी, निवेश का झांसा देकर लगाया चूना

Summer express, लुधियाना । बीआरएस नगर क्षेत्र में एक महिला के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ शातिर लोगों ने पहले प्रॉपर्टी किराए पर लेकर उसका किराया नहीं दिया और बाद में कारोबार में निवेश का झांसा देकर महिला से 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम ठग ली।

पुलिस ने पीड़िता नमिता सचदेवा की शिकायत पर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश रचने और अमानत में खयानत समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी निखिल स्याल और होशियारपुर की रमनदीप कौर के रूप में हुई है।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक सुनियोजित योजना के तहत नमिता सचदेवा से संपर्क किया और बीआरएस नगर के एफ-ब्लॉक स्थित उनकी प्रॉपर्टी का बेसमेंट फ्लोर (करीब 7500 वर्ग गज कारपेट एरिया) किराए पर लिया। प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के बाद उन्होंने किराया देने में आनाकानी शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोपियों ने महिला को अपने जाल में फंसाते हुए व्यापार में निवेश करने और अधिक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। झांसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग समय पर कुल 2 करोड़ 1 लाख 40 हजार रुपये आरोपियों की कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हुआ था, जिसमें रकम 24 महीनों के भीतर वापस करने की बात तय की गई थी।

लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद न तो निवेश पर कोई मुनाफा मिला और न ही मूल धनराशि वापस की गई। इसके बाद पीड़िता को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर महिला की रकम का उपयोग अपनी निजी जरूरतों के लिए किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.