Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में भानु राणा की हत्या का दावा वायरल, लॉरेंस गैंग की पोस्ट से मचा हड़कंप

Summer express, करनाल । जिले के कुख्यात अपराधी भानु राणा को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है, जिसने अपराध जगत और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े ‘सरपंच बॉस’ नामक हैंडल से यह दावा किया गया है कि कैलिफोर्निया में भानु राणा की हत्या कर दी गई है। हालांकि इस दावे की अभी तक किसी भी आधिकारिक स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है।

वायरल पोस्ट में बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए भानु राणा पर देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उसकी हत्या कर शव को जमीन में लगभग 10 फीट नीचे दफना दिया गया, ताकि उसे बरामद न किया जा सके। साथ ही यह भी कहा गया कि गिरोह ने करीब एक साल पहले ही उसे खत्म करने की चेतावनी दी थी।

सूत्रों के अनुसार, भानु राणा मूल रूप से करनाल के सांभली गांव का रहने वाला है और करीब चार साल पहले अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था। शुरुआती दौर में वह कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रहा और विदेशों में हथियार तस्करी के नेटवर्क से भी जुड़ा बताया जाता है। लेकिन लगभग एक साल पहले उसके और गैंग के बीच संबंध खराब हो गए थे। बताया जाता है कि उसने प्रतिद्वंद्वी गुटों के साथ संपर्क बना लिया था, जिसके बाद वह गैंग की नजरों में आ गया था।

नवंबर 2025 में यह खबर भी सामने आई थी कि अमेरिकी पुलिस ने भानु राणा को हिरासत में लिया था और उसे भारत प्रत्यर्पित करने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि तकनीकी कारणों के चलते उसे भारत नहीं लाया जा सका और वह अमेरिका में ही रहा।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर करनाल के सांभली गांव में उसके परिजनों और स्थानीय लोगों को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। गांव के प्रतिनिधियों के अनुसार, परिवार के पास भी इस संबंध में कोई सूचना या संपर्क नहीं हुआ है।

अमेरिका में रह रहे कुछ हरियाणवी युवकों ने भी इस दावे पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर वहां इस तरह की कोई घटना होती तो स्थानीय मीडिया में इसकी चर्चा जरूर होती। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह पोस्ट गैंग के बीच वर्चस्व दिखाने या दहशत फैलाने के उद्देश्य से भी डाली गई हो सकती है।

वायरल पोस्ट में अन्य गैंगस्टरों को भी चेतावनी दी गई है और कई नामों का जिक्र करते हुए धमकी भरे संदेश लिखे गए हैं। हालांकि गैंगस्टरों के बीच सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे और बयानबाजी आम बात मानी जाती है।

फिलहाल, भानु राणा की कथित हत्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। करनाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां इस वायरल दावे की सत्यता की जांच कर रही हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.