Facebook-f Youtube X-twitter

पलवल के नए एसपी नीतीश अग्रवाल ने कार्यभार संभाला, अपराध पर सख्ती का ऐलान

Summer Express, पलवल। हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में किए गए पुलिस विभाग के फेरबदल के बाद भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2017 बैच के अधिकारी नीतीश अग्रवाल ने पलवल के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर डीएसपी (मुख्यालय) साहिल ढिल्लों सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आईआईटी मुंबई से बीटेक कर चुके नीतीश अग्रवाल साइबर अपराधों के विशेषज्ञ माने जाते हैं और इससे पहले हरियाणा के कई जिलों में एसपी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। अपने सख्त और प्रभावी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले अग्रवाल अपराधियों और वांछित बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं।

पदभार संभालने के बाद एसपी अग्रवाल ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अपराधियों में डर और आम जनता में विश्वास पैदा करना है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला संबंधी अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाएगी और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

एसपी ने बताया कि जिले की सीमाओं पर निगरानी को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। इसके अलावा, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

उन्होंने अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात भी कही। व्यापारियों से रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी अग्रवाल ने यह भी आश्वासन दिया कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाएगा और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि जिले में सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल स्थापित किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.