Facebook-f Youtube X-twitter

सड़क हादसे में राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Summer express, खमाणों । गांव ढोलेवाल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा (निवासी मंसूरपुर) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी नवनीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थाना खेड़ी नौध सिंह पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा सुरमुख सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह अपने दोस्त नवनीत सिंह के साथ 6 अप्रैल की शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव जलोवाल (खेड़ी नौध सिंह के पास) से रिश्तेदारी में मिलने के बाद अपने गांव लौट रहा था। दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार थे।

जैसे ही वे गांव ढोलेवाल के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के साथ उनकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रास्ते में ही जसवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं नवनीत सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना खेड़ी नौध सिंह के एसएचओ मेजर सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस हादसे के बाद गांव और परिवार में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.