Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी ने असम, केरल और पुड्डुचेरी में मतदाताओं से भारी मतदान की अपील की

Summer Express,नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, केरल और पुड्डुचेरी में चल रहे विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अलग-अलग संदेश जारी करते हुए तीनों राज्यों के लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

असम के मतदाताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे ही असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू हुआ है, राज्य के नागरिक अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान करेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र और जन-कर्तव्य के उत्सव के रूप में मनाएंगे।

पुडुचेरी के लिए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव के अवसर पर सभी मतदाता बड़ी संख्या में मतदान करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिला मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की और कहा कि पुडुचेरी के भविष्य को आकार देने में हर वोट महत्वपूर्ण है।

केरल के मतदाताओं से भी प्रधानमंत्री ने रिकॉर्ड मतदान की अपील करते हुए कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक भागीदारी राज्य की लोकतांत्रिक भावना को और सशक्त बनाएगी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से विशेष रूप से आगे आकर मतदान करने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि असम, केरल और पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है, जहां मतदाता अपने-अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.