Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा पर विक्रमादित्य सिंह का हमला,कांग्रेस मुक्त के दावे पर उठाए सवाल

मंडी , धर्मवीर -:लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा पर तीखा निशाना साधा। पंडोह में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के “कांग्रेस मुक्त” के दावे केवल कल्पना मात्र हैं और जमीनी हकीकत से उनका कोई संबंध नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे अव्यावहारिक सपने देख रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जब देश स्तर पर भी इस तरह का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया, तो राज्य स्तर पर इस प्रकार के दावे करना केवल राजनीतिक बयानबाजी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जयराम ठाकुर खुद को बड़ा नेता मानते हैं, तो उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान चुनावी प्रदर्शन को भी याद रखना चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि भाजपा नेताओं को बयान देने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने मंडी लोकसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी भाजपा अपनी सीट बचाने में सफल नहीं रही थी, जो उनके दावों की सच्चाई को दर्शाता है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर द्वारा सरकार की कार्यप्रणाली पर की गई टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी और सरकार के भीतर सब कुछ सामान्य है। उन्होंने कौल सिंह को अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि यदि कोई मुद्दा है तो उसे उचित मंच पर उठाया जाएगा।उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार मजबूती से कार्य कर रही है और संगठन में भी समन्वय बना हुआ है। साथ ही, उन्होंने संकेत दिया कि पार्टी के भीतर उठने वाले किसी भी मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.