वृंदावन हादसे पर CM मान ने जताया शोक, मदद का भरोसा

Summer Express,लुधियाना। वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे में पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद लुधियाना और जगराओं में मृतकों के शव पहुंचते ही घरों में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लुधियाना के दुगरी फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले अंजू गुलाटी, राकेश गुलाटी और मीनू बंसल के शव घर पहुंचते ही माहौल बेहद भावुक हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उनके निवास पर जुट गई। वहीं जगराओं में भी कविता बहल, चरणजीत, मधुर बहल, पिंकी बहल और ईशान कटारिया सहित पांच लोगों के शव पहुंचने से पूरे क्षेत्र में शोक फैल गया।

सूचना के अनुसार, धार्मिक यात्रा के लिए करीब 130 लोग दो बसों में वृंदावन गए थे। यात्रा के दौरान यमुना नदी में नाव पलटने से यह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोग लापता भी हो गए हैं। प्रशासन और बचाव दल लगातार राहत एवं तलाश अभियान चला रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अब तक 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

इस बीच मृतकों के परिवारों में गहरा दुख व्याप्त है। कई घरों में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जो आज दोपहर बाद किए जाने की संभावना है। हादसे के बाद यात्रा में शामिल लोगों को सुरक्षित घर वापस लाया गया है और पूरी घटना की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...

गुरुग्राम में दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और 11 मैगजीन बरामद

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-40 ने अवैध हथियारों के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से करीब 3...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.