Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

22 वर्ष की उम्र में दिव्या ज्योति कटोच ने पास की एचएएस परीक्षा, बनीं युवाओं के लिए प्रेरणा

धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला के राजकीय महाविद्यालय की पूर्व छात्रा दिव्या ज्योति कटोच ने महज 22 वर्ष की आयु में हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। वर्तमान में वह उपायुक्त कार्यालय कांगड़ा, धर्मशाला में बतौर तहसीलदार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जहां वे प्रशासनिक कार्यों की बारीकियों को सीख रही हैं।

महाविद्यालय पहुंचने पर दिव्या का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर राकेश पठानिया, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा सहित अन्य शिक्षकों और स्टाफ ने उन्हें सम्मानित किया। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य प्रोफेसर राकेश पठानिया ने कहा कि दिव्या की सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि से महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है और यह अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी। वहीं डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि दिव्या शुरू से ही एक मेधावी छात्रा रही हैं और उनकी पढ़ाई के प्रति लगन ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है।

राजनीतिक विज्ञान विभाग के सह आचार्य प्रो. अश्वनी चौधरी और प्रोफेसर प्रोफेसर संजय ने भी गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्या का लक्ष्य के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता यह दर्शाती है कि सही दिशा, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

धर्मशाला के सिविल लाइन क्षेत्र की निवासी दिव्या ज्योति कटोच ने वर्ष 2024 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी, जिसमें उन्होंने राजनीतिक विज्ञान विषय का चयन किया। वर्ष 2025 में उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में एचएएस परीक्षा पास कर यह मुकाम हासिल किया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता भूपिंदर चंद कटोच और अनुपमा कटोच के साथ-साथ अपने शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति बेहद आवश्यक है। दिव्या ने यह भी बताया कि कॉलेज के दौरान समूह चर्चा से उन्हें काफी लाभ मिला और कुछ समय तक उन्होंने कोचिंग लेकर अपनी तैयारी को और मजबूत किया।विशेष रूप से बेटियों के लिए उन्होंने प्रेरणादायक संदेश दिया कि यदि वे सही योजना और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ें, तो कोई भी बाधा उन्हें रोक नहीं सकती। दिव्या ज्योति कटोच की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.