Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरोली उत्सव–2026 का भव्य आगाज़, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोभायात्रा के साथ किया शुभारंभ

ऊना, राकेश -:बैसाखी के उत्साह और लोक संस्कृति की रंगीन छटा के बीच हरोली में शनिवार को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उपमुख्यमंत्री मुकेश  अग्निहोत्री  की मौजूदगी में इस चार दिवसीय उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। यह आयोजन 11 से 14 अप्रैल तक सोमभद्रा नदी तट स्थित हरोली मैदान, रोड़ा में आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत माता श्री चिंतपूर्णी  मंदीर  की पावन ज्योति की पूजा-अर्चना से की। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला।इससे पहले बस अड्डा परिसर से निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे आयोजन को जनोत्सव का रूप दे दिया। पारंपरिक पगड़ी पहने मुख्यमंत्री शोभायात्रा में शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, बैंड-बाजों की धुन और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। सड़कों के किनारे उमड़ी भीड़ ने उत्सव के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाया। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री के साथ खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान विधायक राकेश कालिया, सुदर्शन बबलू और विवेक शर्मा भी मौजूद रहे।शाम को आयोजित पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी को हरोली उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना भी की।

सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल  ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरा मैदान उत्साह से गूंज उठा।उत्सव के अगले दिन, 12 अप्रैल को पंजाबी कलाकार  जस्सी गिल और प्रभ गिल अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग जमाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.