हमीरपुर में 4 जैक राइफल फतेह शिवजी का पुनर्मिलन समारोह आयोजित, पूर्व सैनिकों ने साझा की पुरानी यादें

Summer Express हमीरपुर  | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बडू स्थित एक निजी पैलेस में 4 जैक राइफल फतेह शिवजी परिवार “मेरी पलटन, मेरा अभियान” के तहत दूसरा पुनर्मिलन समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से 4 जैक राइफल के पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि 4 जैक राइफल के सूबेदार मेजर रूप सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर पूर्व सैनिकों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है कि उन्हें ऐसे वीर सैनिकों के बीच आने का अवसर मिला, जिन्होंने अपना जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुभव और त्याग समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने सेवा काल की पुरानी यादों को एक-दूसरे के साथ साझा किया, जिससे माहौल भावनात्मक और यादगार बन गया।

इस अवसर पर सूबेदार गोपाल सकलानी, कैप्टन पटियाल, कैप्टन मेघ सिंह, हवलदार ओंकार राणा, हवलदार बलबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति और भाईचारे का विशेष माहौल देखने को मिला।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल जयंती पर पलवल में निकाली रन फॉर यूनिटी, हजारों लोगों ने लिया भाग

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पलवल में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून मंत्री...

गुरुग्राम में तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर: सड़क पर पलटी

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज क्षेत्र में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रैपिड मेट्रो के नीचे करीब 1:30 बजे तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यावसायिक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। हादसे में टैक्सी चालक गंभीर रूप...

सरदार पटेल जयंती पर अंबाला में निकाली रन फॉर यूनिटी, स्कूली बच्चों ने लिया भाग

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को अंबाला छावनी में जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। उपायुक्त सचिन गुप्ता...

बारिश के बाद अंबाला में छाई मौसम की पहली घनी धुंध, 10 मीटर तक दृश्यता हुई कम

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में हुई बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अक्टूबर के आखिरी दिन शनिवार सुबह अंबाला में मौसम की पहली घनी धुंध देखने को मिली। धुंध इतनी अधिक थी कि करीब 10 मीटर की दूरी पर भी साफ दिखाई देना मुश्किल हो गया। सड़कों से लेकर...

हिसार रोडवेज डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल, 259 बसों का संचालन ठप

Summer express, हिसार। हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बस सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। लंबित वित्तीय भत्तों का भुगतान नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार रात से ही बसों का संचालन बंद कर दिया। शनिवार 31 अक्टूबर को पूरे डिपो में हड़ताल के कारण कुल 259 बसें सड़कों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.