Facebook-f Youtube X-twitter

सरकाघाट हत्याकांड पर जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को बताया संवेदनहीन

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस दर्दनाक घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंगलवार को शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर संकेत भी है।

जयराम ठाकुर ने बताया कि द्वितीय वर्ष की छात्रा पर उस समय तेजधार हथियार से हमला किया गया, जब वह रोज की तरह पढ़ाई के लिए जा रही थी। हमला इतना भयावह था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है, जिसे उजागर करना जरूरी है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि परिवार गहरे सदमे में है। छात्रा के पिता, जो पेशे से निजी चालक हैं, अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि घटना से कुछ समय पहले ही पिता ने अपनी बेटी से बात की थी और कुछ घंटों बाद उसकी मौत की खबर मिली। यह दर्द असहनीय है और पूरे समाज को सोचने पर मजबूर करता है।

इस घटना को नशे की बढ़ती समस्या से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी कथित रूप से नशे के प्रभाव में था। उन्होंने सरकार के नशा विरोधी अभियानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी हकीकत चिंताजनक है। आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 6200 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 66 लोगों की मौत ओवरडोज के कारण हुई है।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हाल के वर्षों में ऐसे मामलों की संख्या 1850 से अधिक हो चुकी है, जो प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद राज्य सरकार की ओर से अपेक्षित संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली।उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में सड़क और परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण छात्रा को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, जिससे उसकी सुरक्षा पर खतरा और बढ़ गया। अंत में उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक समन्वय की कमी और राजनीतिक बयानबाजी के कारण शासन व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.