Facebook-f Youtube X-twitter

सरकाघाट हत्याकांड: नम आंखों से सिया गुलेरिया को दी अंतिम विदाई, पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला के सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र के नैण गांव में हुए जघन्य हत्याकांड में मारी गई 19 वर्षीय बेटी सिया गुलेरिया का आज सुबह उनके पैतृक गांव में नम आंखों से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, वहीं अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन और भावुक बना रहा। सुबह से ही सिया के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हर किसी की आंखें नम थीं और लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह, एसडीएम राजेन्द्र गौतम, डीएसपी संजीव गौतम, राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद मुनीश शर्मा, नागेन्द्र गुलेरिया, तहसीलदार रमेश भारद्वाज, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश काकु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां-बाप और परिजनों के विलाप से वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। गांव में शोक की लहर है और लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट नजर आ रहे हैं और प्रशासन से त्वरित व सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.