Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला आरक्षण पर बढ़ी राजनीतिक गर्माहट, कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना

शिमला, संजू-:महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय को चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

राठौर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन किसी ठोस नीति या निर्णय की घोषणा के बजाय विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, की आलोचना तक सीमित रहा। उनका कहना है कि करीब आधे घंटे के भाषण में सरकार ने महिला आरक्षण को लेकर स्पष्ट रोडमैप देने के बजाय इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि देश की जनता इस मुद्दे पर ठोस पहल की अपेक्षा कर रही थी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।कांग्रेस प्रवक्ता ने याद दिलाया कि महिला आरक्षण विधेयक संसद से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके बावजूद भाजपा इसे चुनावी एजेंडे के रूप में पेश कर रही है। उन्होंने परिसीमन और जनगणना को इस प्रक्रिया से जोड़ने के फैसले पर भी सवाल उठाए और कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर इस तरह का निर्णय लेना तार्किक नहीं है।

राठौर ने भाजपा पर यह आरोप भी लगाया कि पार्टी सुनियोजित रणनीति के तहत इस मुद्दे को उछाल रही है, ताकि विपक्ष को महिला विरोधी के रूप में प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने में कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण जैसे अहम कदम शामिल हैं।अंत में राठौर ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और भाजपा की नीतियों व मंशा को उजागर करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.