Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदरनगर में डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला गरमाया,पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

मंडी, धर्मवीर-:सुंदरनगर में एक डिलीवरी बॉय के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद न केवल डिलीवरी बॉयज में रोष है, बल्कि स्थानीय लोग भी सड़कों पर उतर आए और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे। देर रात तक थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी जारी रही।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को 25 वर्षीय डिलीवरी बॉय दीपक एक रेस्टोरेंट में ऑर्डर लेने पहुंचा था। आरोप है कि ऑर्डर लेने के दौरान उसकी रेस्टोरेंट संचालक धीरज जंवाल के साथ कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। पीड़ित का आरोप है कि संचालक ने न केवल खुद उसे पीटा बल्कि अपने कर्मचारियों से भी उसकी पिटाई करवाई।दीपक के मुताबिक इस हमले में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसका एक दांत टूट गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए, मोबाइल फोन तोड़ दिया और उसकी चांदी की चेन छीन ली। इतना ही नहीं, उसकी जेब में मौजूद करीब 2000 रुपये नकद भी निकाल लिए गए।

पीड़ित ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जब वह मेडिकल जांच के लिए गया तो पुलिस ने सही तरीके से मेडिकल नहीं करवाया और मामले को दबाने की कोशिश की। इसी के विरोध में डिलीवरी बॉयज और स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

वहीं, दूसरी ओर रेस्टोरेंट संचालक धीरज जंवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि विवाद की शुरुआत डिलीवरी बॉय ने की थी। उनके अनुसार दीपक ने पहले गाली-गलौज की और फिर हेलमेट से उनके सिर पर हमला किया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट होती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में और ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि डिलीवरी बॉय की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.