Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पोस्ट में छलका दर्द

Summer express, अंबाला  | अंबाला के नारायणगढ़ क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और पारिवारिक विवादों से परेशान एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका 28 वर्षीय नैना मूल रूप से यमुनानगर के जगाधरी की रहने वाली थी। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि “मुझे किसी ने नहीं समझा, काश मुझे समझ पाते।” यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

परिजनों के अनुसार, नैना की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और तब से ही उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। मां पूनम ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता था और छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर उसे परेशान किया जाता था। परिवार का कहना है कि कई बार पंचायतों में समझौता भी हुआ, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले विवाद के चलते नैना अपने छह साल के बेटे के साथ मायके आ गई थी। इसके बाद लगभग 15 दिन पहले उसका पति बेटे को अपने साथ ले गया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी टूट गई थी। परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष उसे मनाकर वापस ले गया था, और अगले ही दिन उसकी मौत की सूचना मिली।

नैना अपने भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें रखती थी और ब्यूटी पार्लर खोलने का सपना देख रही थी। उसने पार्लर का कोर्स भी किया था और अपनी मेहनत से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पारिवारिक तनाव और विवादों ने उसके सपनों को तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, वहीं पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.