Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्या सिर्फ 10 रुपये के लिए विकास ने सिया की बेरहमी से हत्या की—या यह सिर्फ एक थ्योरी है?

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के गोपालपुर में हुई 19 वर्षीय नैण निवासी सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के पीछे क्या कारण रहे, इस पर से अभी पर्दा नहीं उठ पाया है। हत्याकांड के इस मामले में बीते एक सप्ताह के भीतर पुलिस अभी तक 40 के करीब लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

 पुलिस के अनुसार आरोपी विकास की जेब से मात्र 10 रुपये मिले हैं और जांच में यह सामने आया है कि आरोपी घटना वाले दिन घर से लड़-झगड़ कर निकला था। उसकी मां ने उसे बीड़ी के लिए 20 रूपये नहीं दिए थे, जिस कारण वह भड़क गया था। पुलिस अब इसी थ्योरी को आधार मानकर चल रही है कि आरोपी ने इसी तैश में आकर दराट से गर्दन पर वार कर सिया को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन यह दलील गले नहीं उतर रही है कि कोई इतना भी सनकी कैसे हो सकता है कि 10 रुपये के लिए किसी का इतनी बेरहमी से कत्ल कर दे। यदि बात उसकी जेब से मिले 10 रुपयों की जाए तो बाजार में 10 रूपये में भी बीड़ी मिल जाती है। यहां यह भी बता दें कि आरोपी को भांग का सेवन करने की आदत थी और नशेड़ियों द्वारा भांग का बीड़ी-सिगरेट या अन्य माध्यमों से इस्तेमाल किया जाता है। 

दराट में मिले हैं सिया के खून के निशान:

पुलिस के मुताबिक बेरहमी से कत्ल किए गए दराट में सिया का रक्त पाया गया है, हालांकि यह भी कहा जा रहा था कि आरोपी ने दराट को धो दिया था। लेकिन पुलिस का मानना है कि दराट में खून के निशान मौजूद थे। सिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट साफ कह रही है कि तेजधार हथियार से सिया की गला कटने से उसकी मौत हुई है। साथ में पुलिस की यह जांच भी निरंतर जारी है कि घटना के पीछे किसी और की साजिश तो नहीं है। सिया के परिजन भी किसी और की भूमिका पर भी शक जाहिर कर चुके हैं। उधर, इस हत्याकांड के बाद अभी भी पूरे इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है।

आरोपी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में:

बता दें कि कल आरोपी विकास पटियाल को सरकाघाट न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। एसपी मंडी ने बताया कि इस मामले में वे स्वयं भी मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को अब फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, इसके बाद इस वारदात से पर्दा उठ सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.