Facebook-f Youtube X-twitter

आसाराम केस के गवाह महेंद्र चावला ठगी मामले में गिरफ्तार, 70 लाख की धोखाधड़ी में 3 दिन का पुलिस रिमांड

Summer express,पानीपत | आसाराम बापू मामले के मुख्य गवाह रहे महेंद्र चावला को 70 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महेंद्र चावला, उसके भाई देवेंद्र और भतीजे रामप्रसाद को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि तीनों ने ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के जरिए करीब 70 लाख रुपये की रकम हड़पी, जिसे अलग-अलग राज्यों में छिपाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस पांच राज्यों में छापेमारी की तैयारी में जुट गई है। अगली सुनवाई की तारीख 23 अप्रैल तय की गई है।

शिकायतकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि ठगी की रकम हरियाणा, उत्तर प्रदेश (शामली), पंजाब, उत्तराखंड (देहरादून) और गुजरात तक पहुंचाई गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महेंद्र चावला के हिस्से में करीब 40 लाख रुपये आए थे, जो गुरदासपुर, सहारनपुर, चंडीगढ़ और गुजरात में छिपाए जाने की आशंका है। इसके अलावा उसके सनौली स्थित घर से एक कंप्यूटर भी बरामद किया जाना है, जिसकी जांच की जा रही है।

वहीं, देवेंद्र चावला से जुड़े करीब 15 लाख रुपये बेंगलुरु में उसकी रिश्तेदार के पास होने की सूचना मिली है। भतीजे रामप्रसाद से पुलिस ने अब तक 1.15 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि शेष राशि उसके उत्तराखंड स्थित एक परिचित के पास होने का शक है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसकी मदद से पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर ठगी की पूरी रकम और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: अवैध कॉलोनी से सरकार को लाखों का नुकसान

Summer express, फतेहाबाद |  जिले में अवैध कॉमर्शियल कॉलोनी की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री का मामला सामने आया है, जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह पूरा मामला तहसील कार्यालय में नियमों की अनदेखी और मिलीभगत की आशंका को दर्शाता है। जानकारी के अनुसार, मिनी बाईपास के पास बीघड़ रोड...
Summer Express - बिना शिकायत सुधरेंगी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां, निगम ने शुरू की पहल

बिना शिकायत सुधरेंगी प्रॉपर्टी आईडी की गलतियां, निगम ने शुरू की पहल

Summer express, पानीपत |  नगर निगम अब बिना शिकायत के ही प्रॉपर्टी आईडी में मौजूद बड़ी त्रुटियों को सुधारने की पहल करने जा रहा है। इसके तहत क्षेत्र, कैटेगरी और अन्य तकनीकी खामियों की पहचान स्वयं निगम अधिकारी और कर्मचारी करेंगे। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय (ULB) के एनडीसी पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। निगम...
Summer Express - सहारा योजना में बड़ी गड़बड़ी: बिलासपुर में 90 से अधिक लाभार्थियों के रिकॉर्ड गलत, जांच तेज

सहारा योजना में बड़ी गड़बड़ी: बिलासपुर में 90 से अधिक लाभार्थियों के रिकॉर्ड गलत, जांच तेज

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में मुख्यमंत्री सहारा योजना को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाए जाने के मामले ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। जांच के दौरान अब ऐसे 90 से अधिक अन्य मामलों का भी खुलासा...
Summer Express - तलवंडी साबो में मामूली विवाद में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो भाइयों पर केस दर्ज

तलवंडी साबो में मामूली विवाद में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो भाइयों पर केस दर्ज

Summer express, बठिंडा | पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो क्षेत्र के भागीवांदर गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि मृतक के परिवार में गहरा आक्रोश है। जानकारी के अनुसार,...
Summer Express - कैथल में नशा तस्करी का बड़ा खुलासा: ट्रक से 360 किलो डोडापोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कैथल में नशा तस्करी का बड़ा खुलासा: ट्रक से 360 किलो डोडापोस्त बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Summer express, कैथल | हरियाणा के कैथल में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 360 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। तस्कर ने नशीले पदार्थ को छिपाने के लिए उसे “सैनिक के सामान” और घरेलू सामान की आड़ में ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश कर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.