Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में गर्मी का कहर: 40.2°C के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

Summer Express , जालंधर | जालंधर में गर्मी ने अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की आशंका जताई है। गुरुवार और शुक्रवार के लिए लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि 27 अप्रैल के आसपास आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

भीषण गर्मी के साथ शहर में बिजली कटौती और पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान हैं। पावरकॉम ने अगले पांच दिनों तक लंबी बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है, जिससे दोपहर के समय ट्यूबवेल बंद रहने के कारण पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा।

नगर निगम ने स्थिति को देखते हुए सुबह और शाम पानी की सप्लाई का समय एक-एक घंटे बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बावजूद कई इलाकों में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बचिंत नगर, परशुराम नगर और न्यू इंदिरा कॉलोनी समेत कई जगहों पर पानी की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए।

शहर में लगाए गए करीब 35 ट्यूबवेल भी पूरी तरह चालू नहीं हो पाए हैं, क्योंकि उन्हें अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। कुछ ट्यूबवेल तो महीनों से अधूरे पड़े हैं, जिससे संकट और गहरा गया है।

तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने लोगों को लू से बचने की सलाह दी है। उन्होंने खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी से सिरदर्द, चक्कर, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे अधिक से अधिक पानी पिएं, हल्का और पौष्टिक भोजन करें तथा तरबूज, खरबूजा, संतरा और अंगूर जैसे मौसमी फलों का सेवन बढ़ाएं। जरूरी काम से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें और तेज धूप से बचाव करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.