Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अवैध खनन पर बढ़ा राजनीतिक घमासान, राकेश पठानिया ने सरकार और माइनिंग विभाग को घेरा

नूरपुर, संजीव -नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा और ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने एक प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार और माइनिंग विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि इन इलाकों में दिन-रात खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे वीडियो इस गतिविधि की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।पठानिया ने विशेष रूप से चक्की पुल के नीचे हो रहे खनन पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे पुल की मजबूती को खतरा हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह सब आम लोगों को दिख रहा है तो माइनिंग विभाग को क्यों नहीं नजर आ रहा।उन्होंने फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी खनन माफिया बिना किसी डर के सक्रिय है। सुलयाली पुल के पास भी यही स्थिति बनी हुई है।इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि आईपीएच विभाग के पेयजल पंपों के आसपास भी खनन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जल संकट पैदा होने की आशंका है।अंत में पठानिया ने सरकार से मांग की कि अवैध खनन पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मिलकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

नूरपुर, संजीव -नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा और ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने एक प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार और माइनिंग विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि इन इलाकों में दिन-रात खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है, जबकि संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रहे वीडियो इस गतिविधि की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही।

पठानिया ने विशेष रूप से चक्की पुल के नीचे हो रहे खनन पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे पुल की मजबूती को खतरा हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह सब आम लोगों को दिख रहा है तो माइनिंग विभाग को क्यों नहीं नजर आ रहा।

उन्होंने फतेहपुर और इंदौरा क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी खनन माफिया बिना किसी डर के सक्रिय है। सुलयाली पुल के पास भी यही स्थिति बनी हुई है।इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि आईपीएच विभाग के पेयजल पंपों के आसपास भी खनन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में जल संकट पैदा होने की आशंका है।अंत में पठानिया ने सरकार से मांग की कि अवैध खनन पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मिलकर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.