टिकटार्थियों से पांच हज़ार लेने के विपक्ष के नेता के आरोप पर हर्षवर्धन चौहान का पलटवार

Summer express /शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है। नगर निगम चुनावों के साथ-साथ महिला आरक्षण बिल को लेकर भी दोनों दल आमने-सामने हैं और बयानबाज़ी का सिलसिला जारी है।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताते हुए दावा किया कि आगामी नगर निगम चुनावों में पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और जनहित के मुद्दों पर काम कर रही है, जिसका सकारात्मक असर चुनावों में देखने को मिलेगा।टिकट वितरण को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने साफ किया कि कांग्रेस द्वारा टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से पांच हजार रुपये लेने की बात पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि वे बिना तथ्यों के बयान दे रहे हैं और राजनीतिक लाभ लेने के लिए मुद्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।महिला आरक्षण बिल को लेकर भी उन्होंने भाजपा की आलोचना की। चौहान ने कहा कि यह बिल पहले ही 2023 में पारित हो चुका है, ऐसे में भाजपा शासित राज्यों द्वारा इस पर विशेष सत्र बुलाना और निंदा प्रस्ताव लाना राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे को भी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है।अंत में उन्होंने भाजपा पर जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस केवल विकास और जनता के हितों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...

गुरुग्राम में दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल और 11 मैगजीन बरामद

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट सेक्टर-40 ने अवैध हथियारों के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल, 11 मैगजीन और एक कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से करीब 3...

हरियाणा में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी, अब 30 नवंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग ने समयसीमा बढ़ा दी है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अब 20 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं, मतदाता सूची का...

पंजाब में बदलेगा मौसम : 30 और 31 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.