Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में बड़ा हादसा टला: एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल,चालक की सूझबूझ से बचीं दर्जनों जानें

चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। बस में सवार स्कूली बच्चों, कॉलेज छात्रों और अन्य यात्रियों की जान चालक की सतर्कता और सूझबूझ के चलते बच गई। यह घटना चंबा-जुम्हार मार्ग पर उस समय हुई, जब बस सुबह के समय जुम्हार से चंबा की ओर आ रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही एक ढलान वाले हिस्से में पहुंची, चालक को ब्रेक फेल होने का आभास हुआ। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तुरंत निर्णय लिया और बस को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर टकरा दिया, जिससे बस खाई में गिरने से बच गई। अगर चालक समय रहते यह कदम नहीं उठाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।बस में बड़ी संख्या में स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राएं सवार थे, जो रोजाना इसी बस के माध्यम से चंबा जिला मुख्यालय पढ़ाई के लिए आते-जाते हैं। हादसे के वक्त बस में मौजूद बच्चों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों का आरोप है कि चंबा जिले के विभिन्न रूटों पर लंबे समय से पुरानी और जर्जर बसें चलाई जा रही हैं। कई बार ये बसें रास्ते में खराब होकर खड़ी हो जाती हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी खटारा बसें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

ग्रामीणों और यात्रियों ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन विभाग को बार-बार नई बसें उपलब्ध करवाने की मांग की गई है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।स्थानीय नागरिकों ने सरकार से मांग की है कि चंबा जिले के सभी रूटों पर नई और सुरक्षित बसें चलाई जाएं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि रोजाना सैकड़ों लोग, खासकर छात्र, इन बसों पर निर्भर हैं और उनकी सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता।

वहीं, चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी  ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बस की ब्रेक फेल होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन तकनीकी कारणों की गहन जांच की जा रही है।यह घटना एक बार फिर परिवहन व्यवस्था और बसों की तकनीकी स्थिति पर सवाल खड़े करती है, जिस पर समय रहते ध्यान देना आवश्यक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.