रोहड़ू फायरिंग मामला: भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Summer express/ शिमला-:रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। इस घटना में एक महिला, रितिका (उर्फ गुड़िया), की मौत हो गई, जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं और इनसे सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।

जमवाल ने आरोप लगाया कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन और पुलिस समय रहते सतर्क रहती, तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था।उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में हथियारों का इस्तेमाल होना सुरक्षा व्यवस्था की कमी को दर्शाता है। साथ ही, अस्पताल तक शव पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और इसे असंवेदनशील बताया।

जमवाल ने कहा कि परिजनों का आक्रोश स्वाभाविक है और मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।इस घटना के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता को लेकर चर्चा तेज हो गई है, वहीं सरकार की ओर से भी मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.