Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में कांग्रेस वरिष्ठ नेता परगट सिंह का हमला,बोले “भाजपा और आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तालमेल”

कांगड़ा, राहुल -:कांगड़ा में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक परगट सिंह ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल एक-दूसरे की “बी टीम” की तरह काम कर रहे हैं और कई मामलों में उनके बीच अंदरूनी समझ दिखाई देती है।

परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कुछ सांसदों का भाजपा में शामिल होना इस बात की ओर इशारा करता है कि दोनों पार्टियों के बीच कहीं न कहीं तालमेल है। उन्होंने पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पहले सुरक्षा व्यवस्था पुलिस और खुफिया एजेंसियों के पेशेवर आकलन के आधार पर तय होती थी, लेकिन अब यह पूरी तरह राजनीतिक निर्णय बन गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि किसे सुरक्षा दी जाए और किससे वापस ली जाए, यह अब राजनीतिक सोच से प्रभावित हो रहा है, जो संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा के लिए जोखिम भरा हो सकता है। उदाहरण देते हुए उन्होंने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का जिक्र किया, जिनकी सुरक्षा पंजाब में वापस ली गई, जबकि बाद में भाजपा द्वारा उन्हें सुरक्षा दी गई।कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर बोलते हुए परगट सिंह ने बताया कि इसमें तीन राज्यों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - जालंधर में दिनदहाड़े स्नैचिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की बालियां

जालंधर में दिनदहाड़े स्नैचिंग, नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से छीनी सोने की बालियां

Summer express, जालंधर  | पंजाब के जालंधर में दिनदहाड़े हुई स्नैचिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को एमएस फार्मर के पास दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके कानों से सोने की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गए। जानकारी...
Summer Express - फरीदाबाद में युवक पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, वारदात का वीडियो वायरल

फरीदाबाद में युवक पर हथौड़ों से जानलेवा हमला, वारदात का वीडियो वायरल

Summer express, अनिल मांगा, फरीदाबाद | फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर बिलौच में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मनीष नाम के युवक पर कुछ लोगों ने हथौड़ों और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है,...
Summer Express - सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियारों से हमला कर गाड़ी से कुचला

सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, तेजधार हथियारों से हमला कर गाड़ी से कुचला

Summer express, सिरसा  | हरियाणा के सिरसा जिले के श्मशाबाद पट्टी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सोनू नामक युवक पर कुछ हमलावरों ने उसके मोहल्ले में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला किया और बाद में उसे वाहन से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत...
Summer Express - पानीपत में खेत में मिला मजदूर का शव, गला रेतकर हत्या से सनसनी

पानीपत में खेत में मिला मजदूर का शव, गला रेतकर हत्या से सनसनी

Summer express, पानीपत  | हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। थाना बापौली क्षेत्र के बिहौली गांव में सोमवार सुबह खेतों में एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी धारदार...
Summer Express - नाबालिग से कथित थर्ड डिग्री का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मियों पर FIR

नाबालिग से कथित थर्ड डिग्री का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मियों पर FIR

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी के भिवाड़ी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित रूप से थर्ड डिग्री यातना देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में यूआईटी थाना प्रभारी दारा सिंह मीणा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर मारपीट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.