Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई, 5 मंजिला पीजी भवन ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़े तस्कर की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की है। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में रहने वाले आरोपी सतपाल उर्फ इलियास की पांच मंजिला इमारत को प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कई वर्षों से गांजा तस्करी में सक्रिय था और अन्य राज्यों से मादक पदार्थ लाकर हरियाणा में सप्लाई करता था। वर्ष 2020 से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। उसके खिलाफ नशा तस्करी समेत कुल सात मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है।

गुरुग्राम पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, सिकंदरपुर की टीम ने जांच के दौरान आरोपी की अवैध संपत्तियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि सतपाल ने नशे के कारोबार से अर्जित रकम से कन्हई गांव में ‘राधा रानी’ नाम से पांच मंजिला पीजी भवन खड़ा किया था।

इसके बाद पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर इस इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.